फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में खुले नालों और सीवर में गिरने से 89 मौतें : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के बच्चे की मौत पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
विज्ञापन

खुले सीवर और नालों की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाने की मांग


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में खुले सीवर, नालों और सड़क के गड्ढों में गिरकर होने वाली मौतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में दिल्ली में खुले नालों, गड्ढों और सीवर में गिरने से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने रनहोला-नंगली विहार बापरौला क्षेत्र में खुले सीवर में गिरकर चार वर्षीय बच्चे की मौत को सरकारी एजेंसियों की लापरवाही का नतीजा बताया।
देवेंद्र यादव ने कहा कि मोहन गार्डन निवासी महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी, तभी बच्चा खुले सीवर में गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम को बच्चे का शव तलाशने में 24 घंटे लग गए। उन्होंने सवाल उठाया कि फरवरी 2026 में मुख्य सचिव की ओर से पीडब्ल्यूडी और एमसीडी को खुले नालों और मैनहोल की सुरक्षा, बैरिकेडिंग और ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद हादसे क्यों नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल से इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर सभी संबंधित एजेंसियों को जवाबदेह बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कर जिम्मेदार विभागों, अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यादव ने खजूरी खास, जसोला और खेड़ा खुर्द में भी खुले नालों और सीवर में गिरने से हुई मौतों का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार हादसों के बावजूद स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें