फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी, गुड़गांव, मथुरा व अन्य केंद्रों के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ट्रेन संख्या 09725/09726 जयपुर-दिल्ली छावनी-जयपुर सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09809/09810 कोटा-निजामुद्दीन-कोटा दैनिक रूप से चलेगी। यह ट्रेन कुल 78 फेरे लगाएगी।
ट्रेन संख्या 09725 जयपुर-दिल्ली छावनी 2 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जयपुर से सुबह 7.55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.20 बजे दिल्ली छावनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09726 दिल्ली छावनी-जयपुर शाम 3.20 बजे चलेगी व उसी दिन रात के 9.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गेटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09809 कोटा-निजामुद्दीन तत्काल प्रभाव से 30 जून तक प्रतिदिन कोटा से रात 8.20 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3.15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक सुबह 5.15 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.15 बजे कोटा पहुंचेगी। मार्ग में इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, महावीर जी, हिंडोन सिटी, बयाना, मथुरा जंक्शन और फरीदाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें