फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक आवेदन से एमबीए रैगुलर प्रोग्राम में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आवेदन से होगा एमबीए रेगुलर प्रोग्राम में दाखिला
विज्ञापन

- दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय व नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 28 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 2019 सत्र से बीटेक की तर्ज पर पहली बार एक आवेदन पत्र पर एमबीए रेगुलर प्रोग्राम में दाखिला दे रहे हैं। छात्रों की मांग पर डीटीयू और एनएसयूटी ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की समय सीमा 28 अप्रैल तक बढ़ा दी है। खास बात यह है कि उक्त दोनों विश्वविद्यालयों के पश्चिम, उत्तरी व पूर्वी दिल्ली कैंपस में छात्रों को पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

डीटीयू और एनएसयूटी प्रबंधन के मुताबिक, दिल्ली समेत एनसीआर के छात्र एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए अभी तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र भरते थे। इससे उन्हें प्रति आवेदन पत्र एक हजार रुपये तक दाखिला आवेदन फीस देनी पड़ती थी। अब डीटीयू व एनएसयूटी के संयुक्त एमबीए प्रोग्राम में छात्रों को दाखिला आवेदन विंडो पर अलग-अलग की बजाय एक ही आवेदन पत्र भरना होगा। इससे छात्रों को आर्थिक लाभ होगा तो वहीं विश्वविद्यालयों की सीट खाली नहीं रह पाएगी। डीटीयू के बवाना कैंपस में 90 सीट व पूर्वी दिल्ली कैंपस में 120 सीटों पर दाखिले होंगे। जबकि एनएसयूटी में एमबीए प्रोग्राम के पहले बैच में 60 सीटों पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें