फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्य करेंगे 6 विश्वस्तरीय कौशल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय की शुरुआत की। अब दिल्ली के 6 विश्वस्तरीय कौशल केंद्र इस कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के अंतर्गत कार्य करेंगे। साथ ही अन्य 16 विश्वस्तरीय कौशल केंद्र, विश्वविद्यालय के विस्तारित कैंपस के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय की उपकुलपति निहारिका वोहरा ने एक कार्यक्रम में कहा कि विश्वविद्यालय बहुत जल्द ही अपने प्रथम बैच की शुरुआत करने जा रहा है। इसमें नए सुधार किए पाठ्यक्रम के साथ नव उद्योग सहकार्यता शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की विशेष अतिथि डॉ उमा गणेश, सीईओ ग्लोबल टैलेंट ट्रैक ने अपने अनुभव को साझा किया एवं युवाओं के कौशल क्षमता पर भी जोर डाला। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा की शिक्षा समिति की अध्यक्ष एवं विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा कि दिल्ली सरकार एक ऐसा अव्वल विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास कर रही है जो शहर के युवाओं को आकर्षित करता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें