फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लालकिला मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री के बैग से 58 लाख रुपये बरामद, सीआईएसएफ ने किया आयकर विभाग के हवाले

Tue, 26 Oct 2021 10:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यात्री की पहचान सिरसपुर निवासी राजू रंजन के रूप में हुई। यात्री ने पूछताछ में बताया कि वह एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है और कारोबार के सिलसिले में पैसे लेकर जा हा था।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किला मेट्रो स्टेशन पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान ने एक यात्री के पास से 58 लाख रुपये बरामद किए हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों ने पैसे और यात्री को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि यात्री के फैक्टरी में काम करता था और मालिक का पैसा लेकर जा रहा था। आयकर विभाग ने फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

विज्ञापन

 
सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्तूबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सिपाही कुमार एस एक्सरे मशीन पर यात्रियों के सामान की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसे एक यात्री के बैग में रुपये का बंडल दिखा। उसने तुरंत बैग की जांच की। जिसमें करीब 58 लाख रुपये थे। उसने तुरंत आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी। 

यात्री की पहचान सिरसपुर निवासी राजू रंजन के रूप में हुई। यात्री ने पूछताछ में बताया कि वह एक प्लास्टिक कंपनी में काम करता है और कारोबार के सिलसिले में पैसे लेकर जा हा था। राजू ने अपने कंपनी के कुछ कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया। लेकिन वह पैसे का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

 
सीआईएसएफ अधिकारियों ने पैसे की बरामदगी की जानकारी आयकर विभाग के अधिकायियों को दे दी। आयकर अधिकारी स्टेशन पहुंचने के बाद राजू रंजन से पूछताछ की। पैसे को स्टेशन के लॉकर में रखने के बाद आयकर अधिकारी ने 24 अक्तूबर को फैक्ट्री मालिक अशोक बंसल को जांच में जुड़ने का नोटिस दिया। पैसे के वैध कागजात पेश नहीं करने पर आयकर विभाग ने उसे जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें