फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के लिए 35 इंटर्न का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज को छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए मिले थे 251 आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध मैत्रेयी कॉलेज में स्थापित विदुषी अरुंधति भारतीय ज्ञान-परम्परा केन्द्र के लिए इंटर्न के चयन की सूची जारी कर दी गई हैं। इंटर्नशिप के लिए कॉलेज को 251 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें समग्र मूल्यांकन के बाद 35 इंर्टन का चयन छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम जनवरी-जून 2026 के लिए किया गया है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. हरित्मा चोपड़ा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन और उप-प्राचार्या प्रो. ज्योति सिंह के सहयोग एवं समन्वय से चयन की प्रक्रिया को पूरा किया गया।
विज्ञापन


केन्द्र के नोडल अधिकारी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के डिप्टी डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों से योग्य एवं गंभीर इंटर्न का चयन कर लिया गया है। यह इंर्टन केन्द्र की विविध शैक्षणिक, अनुसंधान-संबद्ध, तकनीकी, मीडिया एवं आयोजन-समन्वयन गतिविधियों से औपचारिक रूप से सम्बद्ध रहेंगे। विदुषी अरुंधति भारतीय ज्ञान-परम्परा केन्द्र इस चयन प्रक्रिया को भारतीय बौद्धिक परम्परा के संवर्धन, नवाचार तथा अंतरविषयी अधिगम की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम के रूप में देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें