नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन में से 47 बरामद किए। उनमें से 20 फोन को रविवार को विशेष वितरण समारोह में उनके असली मालिकों को सौंपा गया। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने टीम की कड़ी मेहनत और संयुक्त प्रयासों की सराहना की। बताया कि उनके समर्पण और लगातार फील्डवर्क ने यह सुनिश्चित किया कि खोए हुए मोबाइल फोन सही समय पर अपने मालिकों तक पहुंच सके। ब्यूरो