फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 338 और संक्रमित मरीज आए, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या छह हजार पार हो चुकी है। शुक्रवार को 338 नए मरीज सामने आए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 89 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। 12वें दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या दोगुना हुई है। इससे पहले 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार पार हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 6318 हो चुकी है। इनमें से 2020 मरीज डिस्चॉर्ज कर दिए गए हैं, जबकि 68 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 4230 मरीज विभिन्न अस्पताल व निगरानी केंद्र में भर्ती हैं। दिल्ली के बड़े अस्पतालों में 1451, कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 203 और कोविड निगरानी केंद्रों में 1136 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा होम आइसोलेशन में पहली स्टेज के कोरोना संक्रमित 937 मरीज हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 81367 सैंपल की जांच हो चुकी है, जिनमें से 4135 सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे जा चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल 84 कंटेनमेंट जोन हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक 119 संक्रमित मरीज ऐसे हैं, जो गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें