अप्रैल में कोरोना का ग्राफ जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसको देखते हुए जांच की रफ्तार बढ़ाने की दरकार है। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल के शुरुआती 13 दिनों में संक्रमण दर 8 गुना तक बढ़ गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 31 मार्च तक जिले में महज 177 सक्रिय मरीज थे और संक्रमण दर भी 1.25 पर सीमित थी। अब 13 दिन बाद आंकड़े बिल्कुल अलग हैं।
13 अप्रैल को संक्रमण दर बढ़कर 9.10 पर पहुंच गई तो सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 451 पर पहुंच गई है। हैरत की बात यह है कि जब संक्रमण दर 2 फीसदी से भी कम थी उस वक्त तक रोजाना 3000 से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही थी।
गौतम बुद्धनगर में 15 बच्चों सहित 44 लोग संक्रमित
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य की विभाग की रिपोर्ट में 44 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 15 बच्चे शामिल हैं। पांच दिन में 40 से ज्यादा बच्चों को कोराना चपेट में ले चुका है। बीस से अधिक बच्चों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है। वहीं, मार्च में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी। ब्यूरो
फरीदाबाद में कोरोना के 19 नए मरीज मिले
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गई है। आठ मरीजों ने कोरोना को मात दिया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।