युवती के कूदने और बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने सीआईएसएफ और युवती को बचाने वाले लोगों की जमकर तारीफ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती मूक-बधिर है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद बरामद नहीं हुआ है। युवती का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है। उसके माता-पिता भी मूक बधिर हैं। उनको खबर दे दी गई है। परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।
युवती ने ऐसा क्यों किया। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती बुधवार रात ही होशियारपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कश्मीरी गेट पहुंचने पर गुरुवार सुबह वह मेट्रो में सवार होकर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास से नीचे छलांग लगा दी। करीब 24 साल की युवती के पास से मिले कागजात और मोबाइल की मदद से दिल्ली में रहने वाले उसके एक जानकार को कॉल की गई। उसे वहां बुलाया गया।
नौकरी से निकाले जाने पर तनाव में थी
युवती के एक जानकार ने बताया कि वह एक साल पहले तक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बाद में नौकरी छोड़कर वापस पंजाब लौट गई। अभी वह फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया था और वह तनाव में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। छोटी ही ठीक है बाकी सारा परिवार मूक-बधिर है।