फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूसी प्रमाणपत्र उल्लंघन पर 17 नवंबर तक हुए 3,446 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदूषण को देखते हुए वाहनों की जांच तेज हो गई है। दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र की जांच करते हुए उल्लंघन के लिए चालान कर रहा है। विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक 3,446 वाहनों के चालान किए। इससे 3.5 करोड़ रुपये से अधिक वसूल हुए। इस अवधि में 3.34 लाख से अधिक पीयूसी प्रमाणपत्र भी जारी किए।
विज्ञापन

पिछले महीने प्रवर्तन विभाग ने 8,25,681 वाहनों की जांच की। बिना पीयूसी के चलने वाले 9,522 वाहनों के चालान किए गए। इससे 9.5 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई। एक अन्य अधिकारिक आंकड़े के अनुसार आठ लाख से अधिक प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र जारी भी किए गए।
परिवहन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वैध पीयूसी वाले करीब 17.71 लाख वाहन दिल्ली में चल रहे हैं। हालांकि दिल्ली में कुल 1.34 करोड़ वाहन पंजीकृत हैं। पीयूसी प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले अधिकांश वाहनों में दोपहिया वाहन शामिल हैं। इनकी संख्या करीब 13 लाख है। वहीं, 4.20 लाख चार पहिया वाहन परिवहन आंकड़ों के अनुसार वैध प्रमाणपत्र के बिना सड़क पर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप व चिह्नित क्रॉसिंग पर 50 से अधिक टीमें तैनाती की गई हैं। इसी तरह एक हजार से अधिक पीयूसी केंद्रों पर भी वाहन चालकों से पीयूसी कराने को कहा जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि अगस्त में रोजाना करीब 10,000 पीयूसीसी जारी किए गए और सितंबर में खराब वायु गुणवत्ता के साथ संख्या बढ़ने लगी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार सितंबर के मध्य से पीयूसी केंद्रों पर औसत 20 हजार वाहनों को प्रमाणपत्र दिए गए। 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों और दस साल पुराने डीजल वाहनों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें