फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 2103 नए शिक्षकों को मिलेंगे टैबलेट, मनीष सिसोदिया बोले- तकनीकी से ज्यादा बेहतर ढंग से सीखते हैं विद्यार्थी 

Fri, 25 Jun 2021 10:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उन्हें टैबलेट उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया, फाइल फोटो - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने नवनियुक्त शिक्षकों को हाईटेक बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सरकार 2103 नए शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करवाने जा रही है। इससे पहले सरकार ने शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षकों को हाईटेक बनाने के लिए सत्र 2018-19 में भी 60,555 शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करवाए थे।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उन्हें टैबलेट उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे शिक्षक अपने शिक्षण में तकनीकी का प्रयोग कर विद्यार्थियों को लर्निंग के बेहतर अनुभव दे सकें। उनका कहना है कि 21वीं सदी में शिक्षण में तकनीकी का समावेश करना बेहद जरूरी है। तकनीक टीचिंग-लर्निंग गतिविधि को सरल बनाती है और विद्यार्थी तकनीकी के माध्यम से ज्यादा बेहतर ढंग से सीखते हैं।

कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई में बाधा ना आए इसके लिए ही नव-नियुक्त किए गए शिक्षकों को भी सरकार टैबलेट्स उपलब्ध करवा रही है। जिससे कि ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग सुचारु रूप से चलती रहे। इन टैब में पहले की तरह शिक्षा पर आधारित ऐप व शिक्षण सहायक सामग्री अपलोड होगी। दरअसल पहले दिए गए टैबलेट से शिक्षक अपने विद्यार्थियों से संबंधित सभी डेटा नियमित रूप से शिक्षा निदेशालय के वेबसाइट पर रियल-टाइम में अपलोड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें