फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना: 96 दिन बाद सबसे कम मौतें, फिलहाल 1680 सक्रिय मामले

Fri, 25 Jun 2021 10:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 198 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 1680 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1044 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 503 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 12 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में छह रोगी हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 115 मामले आए और चार लोगों की मौत हुई। 96 दिन बाद यह दैनिक मौतें की सबसे कम संख्या है। इससे पहले 21 मार्च को एक व्यक्ति ने जान गंवाई थी। उसके बाद यह आंकड़ा चार और इससे ज्यादा ही रहा। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 198 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल 1680 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1044 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 503 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 12 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में छह रोगी हैं।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,477 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,739 और रैपिड एंटीजन से 22,738 टेस्ट हुए। इस दिन 0.15 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 11 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या  घटकर 2048 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 25 जून के आंकड़े
नए मामले-115
मौते-04
सक्रिय मरीज-1680
स्वस्थ हुए-191

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें