फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 15 वर्षीय छात्र ने बालकनी से कूदकर दी जान, माता-पिता गए थे बाजार

Sun, 26 Dec 2021 12:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृतक कई दिनों से डिप्रेशन में था। उसका एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  उसके माता-पिता शनिवार की रात को बाजार गए थे।
विज्ञापन
dead shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास बने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में शनिवार रात नौवीं कक्षा के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पड़ोसी उसे पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचे परिवार को बेटे के कूदने का पता चला तो वह सीधे अस्पताल पहुंच गए। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त कौशल प्रताप (15) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। मंडावली थाना पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि बेटा डिप्रेशन का शिकार था।

पुलिस के मुताबिक, कौशल प्रताप परिवार के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रहता था। परिवार में पिता गोपाल प्रताप, मां व अन्य सदस्य हैं। पिता गोपाल प्रताप एक मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। शनिवार रात को वह बेटे को घर पर अकेला छोड़कर मयूर विहार मार्केट खरीदारी करने के लिए गए थे। इस बीच रात करीब 8.30 बजे उनको घटना की खबर मिली। वह तुरंत मैक्स अस्पताल भागे तो वहां बेटे की मौत की खबर मिली। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गोपाल प्रताप ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पुलिस घटना को आत्महत्या ही बता रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें