फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना ने बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर आयोजित होने वाले भव्य शो पर लगाई ब्रेक, जल्द होगा नई तारीख का एलान

Sun, 26 Dec 2021 11:51 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भव्य शो को स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर - फोटो : facebook/Himanta Biswa Sarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आयोजित होने वाले भव्य शो कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने पांच जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर एक भव्य शो की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए भव्य शो को स्थगित किया जा रहा है। स्थिति में सुधार होते ही हम नई तारीख की घोषणा करेंगे।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 48 घंटे में ही दैनिक मामलों में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। जबकि एक और मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 249 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 96 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इस बीच एक मरीज की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस माह में कोरोना संक्रमण से यह छठवीं मौत है। 
विज्ञापन


राजधानी में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 1443062 हुए हैं, जिनमें से 1417024 मरीज स्वस्थ हुए हैं, लेकिन 25104 मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 1.14 लाख लोगों को वैक्सीन भी दिया गया। इसी के साथ ही राजधानी में दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म करने वालों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ पार हुई है।

बीते आठ दिन में कोरोना ने राजधानी को ग्रीन से यलो स्थिति में ला दिया है, जिसके चलते दिल्ली रात्रि कर्फ्यू लगने की स्थिति में पहुंच गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के बनाए ग्रेप नियम के अनुसार येलो स्थिति में आने पर रात 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाना चाहिए। जानकारी मिली है कि सरकार एक-दो दिन में इस पर फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें