दिल्ली में डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर के महीने में अब तक डेंगू के 139 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं सितंबर में 217 मामले दर्ज किए गए।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल करीब पांच सौ लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब तक 480 मामले सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि इस साल डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई।