फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वैक्सीन लगवाने के लिए 10वीं का पहचान पत्र ही काफी, एक जनवरी से मिलेगा अपॉइनमेंट

Mon, 27 Dec 2021 10:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में 15 से 18 वर्ष के बीच आयु वाले बच्चों की संख्या करीब 15 लाख है। वहीं सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मचारी, करीब तीन लाख फ्रंटलाइन वर्कर हैं जिन्हें वैक्सीन दी जानी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों को सिर्फ 10वीं का पहचान पत्र दिखाना ही काफी होगा। जो बच्चे साल 2007 या उससे पहले जन्मे हैं वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की खुराक ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए कोविन प्रमुख डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि कई बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है। 
विज्ञापन


इनकी आयु 15 से 18 वर्ष के बीच है। ऐसे में इनके पास पहचान पत्र भी नहीं हो सकता है। इसीलिए स्कूल के पहचान पत्र को टीकाकरण से जोड़ा गया है। यह 10वीं कक्षा का पहचान पत्र हो सकता है। इसके अलावा एक जनवरी से बच्चों को वैक्सीन का अपॉइनमेंट भी मिलने लगेगा। 

वहीं तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों पर वर्तमान में वैक्सीन मिल रहा है वहां बच्चों को भी वैक्सीन मिलेगा। व्यस्कों की तुलना में बच्चों के टीकाकरण को लेकर प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के टीकाकरण की घोषणा की है लेकिन दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक लिखित तौर पर उन्हें जानकारी नहीं मिली है। न ही बच्चों के टीकाकरण से जुड़े दिशा निर्देश केंद्र की ओर से प्राप्त हुए हैं। 
विज्ञापन

इसलिए यह टीकाकरण कार्यक्रम किस तरह से शुरू होगा? इस बारे में जानकारी नहीं है। इसी को लेकर कोविन प्रमुख डॉ. आरएस शर्मा से बातचीत हुई तो उन्होंने कुछ बिंदुओं के बारे में अहम जानकारी साझा की। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में 15 से 18 वर्ष के बीच आयु वाले बच्चों की संख्या करीब 15 लाख है। वहीं सवा दो लाख स्वास्थ्य कर्मचारी, करीब तीन लाख फ्रंटलाइन वर्कर हैं जिन्हें वैक्सीन दी जानी है। 

इसके अलावा अतिरिक्त खुराक को लेकर उन्होंने बताया कि जिन्हें अतिरिक्त खुराक लेनी है उनके फोन पर पहले एक मैसेज जाएगा। इस मैसेज में यह पता चलेगा कि उक्त व्यक्ति की दोनों खुराक प्राप्त किए नौ माह की अवधि पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब उक्त व्यक्ति के तीसरी खुराक लेने का समय आ चुका है। 

डॉ. शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को यह अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए अभी देश में कोवाक्सिन और जायडस कैडिला की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति मिली है। इनमें से टीकाकरण के लिए कौन सी वैक्सीन होगी? इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन कोविन वेबसाइट पर दोनों ही वैक्सीन के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि माता पिता या फिर बच्चों को सही जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें