फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: स्कूल गया दसवीं का छात्र लापता, मामा ने दी आत्मदाह की धमकी

Tue, 16 Nov 2021 06:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामा ने बच्चे के नहीं मिलने पर स्कूल गेट पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से दसवीं का छात्र अचानक गायब हो गया। परिजनों ने स्कूल के ही एक शिक्षक पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। 

विज्ञापन


रामपुर जनपद के भोट थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी राजीव कुमार पांडे खेती-बाड़ी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी ममता पांडे के अलावा 14 वर्षीय बेटा अर्चित पांडे और बेटी वाणी पांडे है। अर्जित पांडे सिविल लाइन स्थित केसीएम स्कूल में दसवीं का छात्र है जबकि उसकी बहन वाणी साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज में सातवीं क्लास की छात्रा है। 

ममता पांडे दोनों बच्चों के साथ मनोकामना मंदिर के पास रिश्तेदार के घर रहती हैं। अर्चित के मामा राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 11:00 बजे वह स्कूल गया था। उसके अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने उसके पिता राजीव कुमार को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। राजीव कुमार ने व्यस्तता के चलते मंगलवार को मिलने की बात कही थी। इसके बाद अर्चित घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


ममता ने राकेश के बेटे कार्तिक शर्मा को फोन करके बुलाया। इसके बाद सभी ने अर्चित को हर जगह तलाश किया। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। अर्चित के मामा ने टीचर राजेश शर्मा से भी बात की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। राजेश शर्मा से मिलने के लिए अर्चित के मामा के घर भी गए। 24 घंटे बाद भी जब अर्चित का कोई पता नहीं चला तो मंगलवार को परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। मामा ने बच्चे के नहीं मिलने पर स्कूल गेट पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की धमकी दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस लगा दी गई है जल्दी बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें