फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सड़क हादसे में 10 साल की लड़की की मौत, दो घायलों का उपचार जारी, आरोपी की तलाश

Wed, 25 Feb 2026 01:23 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सड़क हादसे में 10 साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक गाड़ी ने कथित तौर पर लड़की को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में सड़क हादसे में 10 साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में एक गाड़ी ने कथित तौर पर लड़की को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी रात 12.50 बजे मिली जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायल लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि उनके ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें