फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी मोबाइल नंबर दिलाने के नाम पर 1.31 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके में वीवीआईपी मोबाइल नंबर देने की बात कहकर एक कारोबारी शिवलाल से 1.31 लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाज ने खुद को एक नामचीन मोबाइल प्रदाता कंपनी का प्रतिनिधि बताया था। पीड़ित शिवलाल की शिकायत पर शाहदरा जिले के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कारोबारी शिवलाल परिवार के साथ गली नंबर-3, विश्ववास नगर में रहते हैं। पिछले दिनों उनके व्हाट्एपप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में दावा किया गया था कि वह ग्राहकों को प्लेटिनम (वीवीआईपी) नंबर दिला सकता है। शिवलाल ने आरोपी की ओर से दिए गए नंबर से संपर्क किया तो उसने दो अलग-अलग वीवीआईपी नंबर देने के बदले 1.31 लाख रुपये मांगे। उसके कहने पर शिवलाल ने अलग-अलग खातों में एनईएफटी के जरिए 1.31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मगर इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को कोई मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं कराए। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। परेशान होकर पीड़ित शिवलाल ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें