फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल: युवकों ने नाबालिग पर से की गाली-गलौज, घर पर किया पथराव...तानी पिस्टल; पुलिस ने तीन को दबोचा

Wed, 11 Sep 2024 10:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एख आठ-दस लड़कों के ग्रुप ने एक नाबालिग पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज करने के बाद नाबालिग के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को दबोच लिया है।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क स्थित जहांगीरपुरी ए-ब्लॉक में आठ-दस लड़कों के ग्रुप ने एक नाबालिग के घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद नाबालिग के घर पर पथराव कर दिया। बाद में पिस्टल दिखाकर जान मारने की धमकी देकर उससे एक लड़के का पता पूछने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को दबोच लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाबालिग परिवार के साथ ए-ब्लॉक, जहांगीरपुरी इलाके में रहता है। मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे वह घर पर अकेला था। इस बीच लड़के वहां पहुंचे और एक लड़के के बारे में पूछताछ करने लगे। पता न होने की बात करने पर आरोपियों ने अचानक उसके घर पर पथराव कर दिया। काफी देर बवाल करने के बाद आरोपियों ने पिस्टल निकालकर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और चले गए। 

लड़कों के जाने के बाद पीड़ित ने अपनी बहन व पुलिस को खबर दी। दरअसल कुछ दिनों पहले नाबालिग के दोस्तों का आरोपियों से झगड़ा हो गया था। आशंका है कि उसका बदला लेने के लिए ही वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें