फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाए ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा

Wed, 02 Jul 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यनगर आरओबी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक कानों में ईयरफोन लगाए ट्रैक पार कर रहा था और ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका।
विज्ञापन


उसके साथ ट्रैक पार कर रहे लोगों ने उसे आवाज भी दी मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सूर्यनगर आरओबी के पास कुछ लोग ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान साहिबाबाद स्टेशन की ओर से अचानक ईएमयू ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


मृतक कानों में ईयरफोन लगाए ट्रैक पार कर रहा था। लोगों ने शोर मचाया मगर वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वह आसपास की कालोनी का स्टूडेंट हो सकता है।

आरओबी पर जाम
दुर्घटना के बाद आरओबी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरओबी पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की।

ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत
विजयनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत हो गई। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। एसओ एपी सिंह ने बताया कि किशोर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें