फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब महिला ने पकड़ा बदमाश का कॉलर

Tue, 01 Jul 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मधु विहार इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम पति के साथ घर लौट रही महिला की चेन झपटकर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसे गिरा लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने उसके फरार हुए साथी को बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से झपटमारी की 12 से अधिक वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक 17 ब्लॉक, कल्याणपुरी में रहने वाली सीता (30) पति रोहित के साथ किसी काम से मधु विहार आई थी। नरवाना रोड पर बाइक खराब होने के बाद दंपति पैदल ही घर लौट रहा था। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने सीता के गले से चेन झपट ली।
विज्ञापन


सीता शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी और एक बदमाश को बाइक से खींचकर गिरा लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी ताराचंद (21) के रूप में हुई। इसके पास से सीता की चेन  मिल गई।

ताराचंद से पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप झा (21) को बाइक समेत दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी बंगलूरू के एक कॉलेज से बीकॉम कर रहे हैं। वहीं प्रदीप नोएडा के कॉल सेंटर में नौकरी करता है। दोनों नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें