फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंझावला में गोली मारकर युवक की हत्या, रुपयों के लेन-देन का मामला

Sat, 12 Oct 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कंझावला इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच के बाद रुपयों के लेनदेन की वजह से वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त साहिल (24) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ घेबरा गांव में रहता था। परिवार में पिता, मां और छोटी बहन है। 

बृहस्पतिवार रात साहिल को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि साहिल लोगों को ब्याज पर रुपये देता था। 
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने साहिल से ब्याज पर रुपये लेने वालों की पहचान कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें