फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यमुना में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ वजीराबाद इलाके में नहाने गया था मृतक

Tue, 14 Jun 2022 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक पीयूष परिवार के साथ जेजे कालोनी, गुलाबी बाग में रहता था। इसके परिवार में पिता धनपाल, मां व अन्य सदस्य हैं। पीयूष ने 12वीं कक्षा पास की थी। सोमवार शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के लिए हनुमान चौक, वजीराबाद में आया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में सोमवार शाम को यमुना में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त पीयूष (18) के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस के अलावा दमकल कर्मी वहां पहुंच गए। बाद में गोताखोरों की टीम को सूचना दे दी गई। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने पीयूष का शव पानी से निकाल लिया। बाद में शव को मोर्चरी भेज दिया गया। हादसे के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस पीयूष के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीयूष परिवार के साथ जेजे कालोनी, गुलाबी बाग में रहता था। इसके परिवार में पिता धनपाल, मां व अन्य सदस्य हैं। पीयूष ने 12वीं कक्षा पास की थी। सोमवार शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के लिए हनुमान चौक, वजीराबाद में आया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से पीयूष डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। बाद में परिवार का भी वहां पहुंच गया। आधा दर्जन गोताखोरों ने एक घंटे में उसका शव निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें