फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्लू स्टोन होटल की सातवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया था दयाशंकर

Fri, 11 Oct 2024 07:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में होटल ब्लू स्टोन की सातवीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नवी मुंबई का रहने वाला है। वह यहां फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फार्मा कंपनी में प्रशिक्षण के लिए आये युवक कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल ब्लू स्टोन की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिर गया। गिरने से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


नवी मुंबई के बेलापुर रोड तलावली नाका महेंद्र नगर में दयाशंकर बालासाहेब (24) परिवार के साथ रहते थे। दयाशंकर बालासाहेब शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कौशांबी थाना क्षेत्र के ब्लू स्टोन होटल की सातवीं मंजील से गिर गए। होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दयाशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने होटल में लगे कागजात से उसकी पहचान की। जांच में पता चला कि दयाशंकर का चयन मैनकाइंड फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में हुआ था। प्रशिक्षण के लिए उसे होटल में कंपनी की ओर से ठहराया गया था। चौथे तल के कमरे में वह हैदराबाद व पश्चिम बंगाल के दो अन्य साथियों संग सात अक्तूबर से रुका हुआ था। 
विज्ञापन


होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि शुक्रवार सुबह वह अपने कमरे से निकला और होटल की छत सातवें तल पर जाता दिखा। इसी आधार पर युवक के आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मृतक के पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिली है। मृतक का फोन लॉक है। लॉक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। फोन का लॉक खुलने और परिजनों से बात करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें