भाभी के साथ देवर को अश्लील हरकत करना महंगा पड़ गया। देवर की हरकत के बाद भाभी ने पुलिस को शिकायत दे दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार न्यू पालम विहार में रहने वाली महिला ने शिकायत दी जिसमें बताया कि उसके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत है। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को उसका देवर सतीश अचानक उसके घर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
महिला के विरोध करने पर आरोपी देवर ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस में शिकायत के बाद देर शाम ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी देवर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भोंडसी जेल भेज दिया गया है।