फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: 3000 रुपये के लिए युवक को 17 बार चाकू मारकर जान ली, मदद मांगने के बाद भी मौके पर न पहुंची पुलिस

Wed, 02 Aug 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, एक युवक ने हिम्मत दिखाई और युसूफ को दबोचकर हाथ से चाकू छीन छीन लिया। इसके बाद लोगों ने शाहरुख की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में बुधवार को महज तीन हजार रुपये का उधार नहीं चुकाने पर युवक की 17 बार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। संगम विहार निवासी युसूफ अली (21) पर शाहरुख दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। जिस दुकान के सामने ये वारदात हो रही थी, वहां तीन लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने भी युसूफ को नहीं बचाया।

विज्ञापन

घटना की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, एक युवक ने हिम्मत दिखाई और युसूफ को दबोचकर हाथ से चाकू छीन छीन लिया। इसके बाद लोगों ने शाहरुख की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युसूफ को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिटाई से घायल शाहरुख को प्राथमिक उपचार के बाद तिगड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

लोग तीन बार तिगड़ी थाने में गए
स्थानीय लोगों ने बताया कि तिगड़ी थाना वारदात से कुछ ही दूरी पर है। आरोपी जब युसूफ पर चाकू से हमला कर रहा था तो कुछ लोग तिगड़ी थाने में गए थे, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। एक वीडियों में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी ऑटो लेकर मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मी ने चाकू हाथ में ले रखा था। पुलिसकर्मी लोगों से युसूफ को ऑटो में लिटाने की बात कह रहा था, लेकिन खुद युवक को ऑटो में बैठाने की जहमत नहीं उठाई।

आरोपी ने पैसों को लेकर धमकी दी थी
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के अनुसार, गली नंबर-15, शनि बाजार निवासी यूसुफ के पिता शाहिद अली का कहना है कि तीन-चार दिन पहले शाहरुख कुछ पैसों के मुद्दे पर बेटे को धमकी दे रहा था। यूसुफ ने शाहरुख से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। शाहरुख काफी समय से पैसे मांग रहा था, लेकिन युसूफ नहीं दे रहा था। पिता चाय की दुकान चलाते हैं। यूसुफ पुताई करता था।
विज्ञापन

यूसुफ के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कुछ लोगों ने शाहरुख पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। -चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें