फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पेट में घुसे चाकू के साथ पुलिस बूथ पहुंच गया युवक, देखकर अफसर भी चौंके, जरा सी बात पर किया हमला

Sat, 24 Jun 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक को उसके पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक पेट में लगे चाकू को लेकर पुलिस के पास पहुंचा। युवक ने खुद चाकू निकाला और पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बच्चे को लेकर हुए झगड़े की शिकायत करने जा रहे एक युवक को पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने चाकू मार दिया। पेट में लगे चाकू सहित पीड़ित किसी तरह पुलिस बूथ पहुंचा, वहां उसने खुद ही चाकू निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घायल अवस्था में पुलिसकर्मियों ने युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य आरोपी सहित चारों नाबालिगों को पकड़ लिया है। सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

पीड़ित की पहचान 26 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। राजकुमार परिवार के साथ आनंद पर्वत के गुलशन चौक इलाके में रहता है और निजी कंपनी में नौकरी करता है। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 19 जून की सुबह उसका चार साल का बेटा घर के बाहर चिप्स खा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी के बेटे ने उसके चिप्स के पैकेट को फेंक दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर उसने पड़ोसी के बेटे को डांट दिया। इस बात पर पड़ोसी व उसके नाबालिग रिश्तेदार उससे झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

रात में 8 बजे वह अपनी स्कूटी से झगड़े की शिकायत करने थाने जा रहा था। पार्क के पास पड़ोसी का नाबालिग रिश्तेदार अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उन लोगों ने उसे देखते ही रोक लिया। पुलिस से शिकायत करने पर धमकी देने लगे। जब वह वहां से जाने लगा तो आरोपियों ने चाकू निकालकर पेट में हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें