फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अस्मत ही नहीं भरोसा भी छलनी: शादीशुदा लड़की के करीब आया... फिर होटल में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Thu, 04 Jul 2024 10:20 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से जीरो एफआईआर लिखी गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर नोएडा के सेक्टर-58 पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रहने वाली शादीशुदा महिला ने एक युवक पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के एक होटल में दुष्कर्म किया गया। महिला ने दिल्ली में एफआईआर कराई थी। अब दिल्ली पुलिस ने नोएडा पुलिस को केस ट्रांसफर किया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का कुछ महीने पहले एक युवक से जान पहचान हुई। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक झांसे में लेकर नोएडा में कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले भी कई स्थानों पर उसके साथ झांसे में लेकर युवक ने संबंध बनाए थे।
विज्ञापन

इस मामले में महिला ने दिल्ली के अशोक नगर थाने में शिकायत की थी। इसमें जीरो एफआईआर लिखी गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर नोएडा के सेक्टर-58 पुलिस को ट्रांसफर कर दी है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी युवक नवीन मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें