फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में गिरने से युवक की मौत

Tue, 02 Sep 2014 05:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर स्थित दमकल विभाग के पानी के टैंक में एक युवक का शव पड़ा मिला। दमकल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार रात सूचना मिली नीलम-बाटा रोड स्थित दमकल विभाग के परिसर में बने पानी के टैंक में किसी युवक का शव पड़ा है।

जांच में पता लगा कि युवक का नाम जयपाल (22) है। राहुल कालोनी में भजनी नामक व्यक्ति का परिवार रहता है, जयपाल उसी का बेटा है। बताया गया है कि जयपाल की कुछ समय से मानसिक हालत खराब चल रही थी। जिसके कारण वह घर में नहीं रुकता था और नीलम चौक के आसपास घूमता रहता था।

परिवार के लोग उसे कई बार वापस घर ले जाते थे लेकिन वह फिर से वहीं आ जाता था। माना जा रहा है कि युवक घूमते हुए दमकल के पानी के टैंक के पास पहुंच गया होगा, इसी दौरान गिर गया होगा।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बल्लभगढ़ के छांयसा जाने वाले रोड स्थित घरौड़ा मोड़ पर सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छांयसा गांव निवासी रोशनलाल सोमवार सुबह घर से पैदल खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। वाहन से टकराने के बाद रोशनलाल सड़क के एक तरफ जा गिरा और बेहोश हो गया। किसी राहगीर ने उसे घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

मामले की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें