फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल संचालक महिला की गोली मारकर हत्या, झज्जर में मिला भाई का शव, सच जानकर उड़े होश

Wed, 07 Mar 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यहीं हुई महिला प्रिंसिपल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक स्कूल संचालक महिला की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के भाई का शव झज्जर में मिला है। जांच में ऐसा खुलासा हुआ है कि पुलिस के भी दंग रह गई। 
विज्ञापन


घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। छावला के घुम्मनहेड़ा गांव में सोमवार रात एक निजी स्कूल चलाने वाली महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि उसके भाई का शव मंगलवार सुबह झज्जर (हरियाणा) के बाढ़सा गांव में सड़क किनारे मिला। 

परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। शुरूआती जांच में प्रॉपर्टी और लेनदेन की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस को सोमवार रात करीब दस बजे घुम्मनहेड़ा में रचना पब्लिक स्कूल चलाने वाली अनीता यादव (45) की गोली मारे जाने की जानकारी मिली। महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जांच में पता चला कि अनीता स्कूल की प्रिंसिपल थी और पति अशोक व एक बेटे के साथ स्कूल परिसर में रहती थी। अनीता की दो बेटियां हैं, जो बाहर रहकर मेडिकल व वकालत की पढ़ाई कर रही है। स्कूल तीन मंजिला है। 
विज्ञापन

मृतक प्रिंसिपल का फोटो - फोटो : अमर उजाला
भूतल और पहली मंजिल पर स्कूल चलता है। जबकि परिवार के सदस्य ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। अनीता के बेटे ने पुलिस को बताया कि गांव का रहने वाला नवीन रात में घर आकर उसकी मां को गोली मारकर फरार हो गया। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनीता ने ढाई साल पहले नवीन से एक प्लॉट लिया था। नवीन उस प्लॉट को वापस मांग रहा था। अनीता उससे जमीन के कीमत के अलावा ढाई साल का ब्याज भी मांग रही थी। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद था। 

पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी कि मंगलवार सुबह दरियापुर गांव में रहने वाले अनीता के भाई जयकिशन का शव झज्जर के बाढ़सा गांव में सड़क के किनारे मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। 

जांच में पता  चला है कि जयकिशन सोमवार को  घर से लापता हो गया था। आशंका है कि नवीन ने जयकिशन की हत्या करने के बाद दिल्ली आकर अनीता की हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें