फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सड़क से गुजर रहे युवक की गहरे नाले में गिरकर मौत,  काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Wed, 24 Apr 2024 06:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में  एक युवक गहरे नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे नाले में गिरता देखकर मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से निकाल लिया गया। 
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बुधवार सुबह एक युवक गहरे नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे नाले में गिरता देखकर मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। नाला करीब 12 से 15 फुट गहरा था। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुला लिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से निकाल लिया गया। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार (40) के रूप में हुई है। ख्याला थाना पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मना जा रहा है कि चक्कर आने के बाद संतुलन बिगड़ने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनिल कुमार अपने परिवार के साथ रघुबीर नगर इलाके में रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा अन्य सदस्य हैं। अनिल एक निजी फैक्टरी में काम करता था। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे वह काम पर जाने के लिए निकला था। पंजाबी बाग इलाके में वह नाले के किनारे से गुजर रहा था। इस बीच अचानक वह गहरे नाले में गिर गया। खबर मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोर टीम के इंचार्ज हरीश कुमार को खबर दी गई। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अनिल के शव को पानी से निकाल लिया गया।

मामले की जांच कर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही अनिल के नाले में गिरने का पता चल पाएगा। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि हादसे के समय वह कहीं नशे में तो नहीं था। ख्याला थाना पुलिस अनिल के परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें