अमर उजाला
Wed, 24 April 2024
आईपीएल 2024 का रोमांच खिलाड़ियों और फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है
इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनकैप्ड खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सात मैचों में 318 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
लखनऊ सुपर जाएंट्स के घातक गेंदबाज मयंक यादव भी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। वह 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा भी आईपीएल के 17वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 197.19 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं
शशांक सिंह भी पीछे नहीं हैं। पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वैभव अरोड़ा अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने चार मैचों में सात विकेट चटकाए हैं
आशुतोष शर्मा भी पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने पांच मैचों में 159 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तक दूसरे बल्लेबाज हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक गेंदबाज हर्षित राणा ने पांच मैचों में सात विकेट चटकाए हैं। उन्होंने हाल ही में विराट कोहली को आउट किया था
क्या आप तस्वीर में छिपा लाॅलीपाप ढूंढ सकते हैं?