फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लटका मिला युवक का शव, काफी दिनों से बेरोजगार था हरप्रीत; आत्महत्या की आशंका

Wed, 24 Apr 2024 06:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के रोहिणी में एक युवक का निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्मट कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिला के अमन विहार इलाके में बुधवार तड़के निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव लटका देखकर राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शव फ्लाईओवर की रेलिंग से लटका था। हालात देखकर पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन


बाद में किसी तरह शव को नीचे उतारकर उसे संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। कुछ ही देर बाद युवक की पहचान हरप्रीत (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को ही परिजनों की मौजूदगी में हरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। अमन विहार थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के अलावा निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर काम कर रहे कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत परिवार के साथ उत्सव विहार, कराला में रहता था। उसके परिवार में मां, पत्नी के अलावा एक बच्चा है। हरप्रीत पेशे से चालक था। पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। उसे काम की तलाश थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम को वह किसी काम से जाने की बात कर निकला था। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6.00 बजे राहगीरों ने उसका शव निर्माणाधीन अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) फ्लाईओवर पर हवा में झूलता हुआ देखा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक काफी ऊपर लटका था। ऐसे में उसका शव उतरना काफी मुश्किल था। दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस व दमकल की टीम ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन


फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हरप्रीत की हत्या कर शव को फ्लाईओवर पर टांगने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें