फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: ट्रक से गिरने पर युवक की मौत, शव को सड़क पर छोड़कर भागने लगे भाई और चाचा

Tue, 20 Feb 2024 12:44 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद भाई और चाचा उसके शव को सड़क पर छोड़कर भागने लगे। हालांकि भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती रात बदरपुर इलाके में एक डीसीएम ट्रक से एक युवक गिर गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक को उसका चाचा चला रहा था। जबकि साथ में उसका भाई बैठा था। तेज रफ्तार होने की वजह से युवक खिड़की से नीचे गिर गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के शव के ऊपर चादर उड़ा कर मौके से भाग रहे थे, हालांकि पुलिस अधिकारी जांच करने की बात कह रहे हैं। लोगों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बदरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बदरपुर पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रक से कैसे गिर गया। उसका भाई और चाचा उसे मौके पर छोड़कर क्यों भाग रहे थे, हो सकता है कि उस समय युवक जिंदा हो उसे अस्पताल ले जाते तो शायद वह बच सकता था।
 
विज्ञापन

रोड क्रॉस कर रही मां-बेटी को ऑटो ने मारी टक्कर

उधर, रिंग रोड क्रॉस कर रही मां-बेटी को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौत हो गई, आर के पुरम पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को तलाश कर लिया। हिट एंड रन के मामले में ऑटो जब्त कर लिया गया है। साथ ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें