फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल की मौत बनी रहस्य: गर्लफ्रेंड किसी और संग ले रही थी फेरे, तभी कार्ड लेकर पहुंचा प्रेमी, कार में मिला शव

Sun, 19 Jan 2025 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल अपने रिश्तेदार प्रेमपाल की बेटी से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रेमपाल इसके लिए तैयार नहीं थे। शनिवार को प्रेमपाल की बेटी की बाबा बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही थी। इस बीच अनिल वहां पहुंचा और उसकी कार में आग लग गई। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शनिवार रात संदिग्ध हालत में एक कार में जिंदा जलकर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अनिल (26) के रूप में हुई है। अनिल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि साजिश रचकर उसकी हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने आशंका जताई है कि अनिल ने खुद ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगाई।

विज्ञापन


दरअसल, अनिल अपने दूर की रिश्तेदार युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन लड़के के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। शनिवार को गाजीपुर के एक बैंक्वेट हॉल में उसी युवती की शादी हो रही थी। अनिल वहां पहुंचा और कार में जलने से उसकी मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने कार से साक्ष्य जुटाए हैं। गाजीपुर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात की जानकारी जुटा रही है। वहां मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अनिल की मौत के बाद उसके परिजनों ने पहुंचकर शादीघर के बाहर हंगामा किया।

पुलिस के मुताबिक, अनिल परिवार के साथ गांव नवादा, धनकौर, गौतम बुद्धनगर, यूपी में रहता था। इसके परिवर में पिता प्रमोद, मां, बड़ा भाई सुमित और छोटा सोविंद्र है। अनिल नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। छोटे भाई सोविंद्र ने बताया कि अगले महीने अनिल व उसकी शादी थी। उसके कार्ड देने दिल्ली आया था। देर रात को दिल्ली पुलिस की कॉल आई और उन्होंने कार में आग लगने और अनिल की मौत की खबर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाबा बैंक्वेट हॉल के बाहर उसकी वैगनआर कार में आग लगी। पब्लिक के लोगों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह जल चुका था। बाद में उसे निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस भेजा। इसके बाद परिजन दिल्ली पहुंचे। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है। गाजीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

14 फरवरी को होनी थी शादी, कार्ड बांटने आया था अनिल 
सोविंद्र ने बताया कि 14 फरवरी को अनिल व उसकी शादी कासना में एक ही परिवार में होने वाली थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। कार्ड बांटे जा रहे थे। अनिल शनिवार को कार्ड लेकर दिल्ली आए थे। शाम के समय उसका कॉल भी आया था। इस बीच पुलिस ने उसकी मौत की खबर दी। सोविंद्र का आरोप था कि भाई की कार का अगला हिस्सा जला हुआ था। अगर कार में आग लगती को वह पूरी जल जाती। भाई की बकायदा साजिश रचकर हत्या की गई है।
 
जिस लड़की से करता था अनिल प्यार, उसकी शनिवार को थी शादी 
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल अपने रिश्तेदार प्रेमपाल की बेटी से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रेमपाल इसके लिए तैयार नहीं थे। शनिवार को प्रेमपाल की बेटी की बाबा बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही थी। इस बीच अनिल वहां पहुंचा और उसकी कार में आग लग गई। आग उसने खुद लगाई या किसी और वजह से लगी, इसकी पड़ताल जारी है।
 
अनिल के परिजन बैंक्वेट हॉल पहुंचे और किया हंगामा...
अनिल की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन गाजीपुर बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंच गए। परिजनों ने प्रेमपाल व उसके परिवार पर अनिल की हत्या करवाने का आरोप लगाया और पुलिस को दो पीसीआर कॉल की। वहीं हंगामे को देखते हुए प्रेमपाल ने भी अनिल के परिजनों के खिलाफ तीन पीसीआर कॉल की। पुलिस वहां पहुंची और समझाकर मामले को शांत करवाया गया। कार में जलकर युवती की मौत हुई है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लगती है। क्राइम टीम और एफएसएल पड़ताल कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें