फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चाकूबाजी: आपसी विवाद में पड़ोसी ने एक युवक पर चाकू से किया हमला, बीच-बचाव करने वाले भी घायल

Sun, 19 Jan 2025 10:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली राजपार्क इलाके में आपसी विवाद में पड़ोसी युवक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बीच-बचाव में आए उसके दोस्त को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपार्क इलाके में आपसी विवाद में पड़ोसी युवक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बीच-बचाव में आए उसके दोस्त को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं, आरोपी के भाई ने भी पीड़ितों पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान टी ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी विकास, आर ब्लॉक निवासी वासु और आर ब्लॉक निवासी विकास के रूप में हुई है। वासु ने बताया कि वह टिकरी बॉर्डर पर प्लास्टिक स्क्रैप का काम करता है। 16 जनवरी को वह आर ब्लॉक के पास अपने दोस्त विकास के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आर ब्लॉक का रहने वाला अमन गली से बाहर निकला। विकास को देखते ही वह उसके साथ गाली गलौज करने लगा। अमन ने विकास पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। उधर, आरोपी अमन के भाई विशाल ने भी विकास पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें