बेगमपुर में 7 मई की रात रंजिश में गगन (29) की डंडे से पीटकर हत्या कर शव नाले फेंक दिया गया था। पुलिस ने करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी नीरज और दीपांशु को गिरफ्तार कर डंडा बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रात 11:10 बजे पुलिस को नाले में युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के काफी निशान मिले। युवक की पहचान बेगमपुर निवासी गगन (29) के रूप में हुई। गगन करोल बाग में कपड़े की दुकान में काम करता था और किराये के कमरे में अकेला रहता था।