फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवक ने चचेरे भाई पर किया हमला

Sun, 13 Jul 2014 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव में शुक्रवार रात नशे में धुत एक युवक ने अपने चचेरे भाई पर फावड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना उस समय हुई जब पीड़ित युवक रात करीब 2 बजे खेत में पानी लगा रहा था।

पढ़ें- गहने देखने दिखाने में लूट लिया ज्वेलरी शॉप

पुलिस ने बताया कि लतीफपुर गांव निवासी चंद्रपाल किसानी करता है। उसकी पत्नी सुनीता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब 2 बजे उसका पति खेतों की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन


उसी समय उसका चचेरा भाई जेपी शराब के नशे की हालत में खेत पर पहुंचा और चंद्रपाल को जान से मारने की नियत से फावड़े से हमला कर दिया। पास के खेत पर काम करने वाले एक किसान ने शोर सुना और वह घटनास्थल की ओर दौड़ा। घायल किसान को देखकर उसके परिजनों को सूचना दी।

कब थमेगा अपराध: बेखौफ बदमाश, बेबस पुलिस

परिजनों ने घायल को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर चंद्रपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी जेपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी ने हमला क्यों किया, ये अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि प्राथमिक रूप से मिली जानकारी में सामने आया है कि वह शराब के नशे में था और कुछ मानसिक रूप से परेशान भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें