फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने क्यों मांगी माफी?

Fri, 17 Jan 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने शुरू की गई अवैध पार्किंग को पुलिस ने हटवा दी है। आसपास के लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


दरअसल, घरों के आगे वाहनों की पार्किंग करने पर आसपास के लोगों का हंगामा किया तो आप कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को डांट-डपट दिया।

उसके बाद कोर कमेटी सदस्य योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के बर्ताव पर माफी मांगी।

योगेंद्र यादव की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे डॉ. पवन का आरोप था कि कार्यकर्ता घरों के सामने ही पार्किंग करते हैं, मना करने पर गुंडागर्दी करते हैं।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?

हंगामे के चलते प्रेसवार्ता को बीच में ही खत्म कर जा रहे योगेंद्र यादव को पीड़ित परिवार ने परेशानी बतायी तो उन्होंने कार्यकर्ताओं के दुर्व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।

ए-119 स्थित आप कार्यालय के पास ही प्लॉट संख्या ए-108 में रहने वाले डा. पवन मेहरोत्रा अचानक योगेंद्र यादव, संजय सिंह और आशुतोष की प्रेस वार्ता में आकर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


पवन ने कहा कि आप के नाम पर कार्यकर्ता गुंडई कर रहे हैं। उनके घर के सामने ही गाड़ी खड़ी की जाती है। उनके दादा बीमार रहते हैं और उन्हें कभी भी अस्पताल ले जाना पड़ता है।

जब कार्यकर्ताओं से गाड़ी को घर के गेट से हटाकर लगाने को बोलते हैं तो वे गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। कई बार अरविंद से मिलने की कोशिश की, मगर सीएम बनने के बाद उनके पास समय नहीं है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लागू होने वाला है नया कानून

ऑफिस के अधिकारियों को बोलते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं होती है। बृहस्पतिवार सुबह जब कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकाया तो वे प्रेस वार्ता में आकर ही शिकायत करने लगे।
विज्ञापन


उधर, कार्यकर्ताओं ने शिकायत करने वाले डॉ. पवन को हिंदू रक्षा दल से जुड़ा होना बताया । लौटते समय डा. पवन और उनके परिवार ने योगेंद्र यादव की कार को रोक लिया।

योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के गलत व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी और जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें