अगर आप आम आदमी पार्टी से लोकसभा टिकट पाना चाहते हैं तो पहले कार्यालय के पास बनी चाय की दुकान पर नंबर लगाना होगा।
यहां
से टोकन मिलने के बाद ही पार्टी कार्यालय में आपका बायोडाटा जमा हो सकेगा।
इसी कारण आम आदमी पार्टी के ए-119 स्थित कार्यालय के पास बनी चाय की दुकान
भी अचानक लोगों की नजरों में आ गई है।
क्योंकि पार्टी कार्यालय से उद्घोषणा होती है कि चाय की दुकान से टोकन नंबर लेकर ही बारी-बारी से ऑफिस में एंट्री होगी।
दरअसल,
पार्टी कार्यालय में जगह की कमी के चलते कार्यकर्ताओं ने पड़ोस की चाय की
दुकान पर ही टोकन काउंटर बना दिया है। लोकसभा टिकट मांगने वाले व्यक्ति को
पहले यहां जाकर अपने नाम की जानकारी देनी होती है।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल से प्रेरित 8वीं के बच्चे ने ये क्या किया?
साथ ही वह किस सीट से
टिकट चाहता है। क्या करता है और क्या बैकग्राउंड है। आप के शिकायत सेल के
महेश ने बताया कि टोकन लेने के बाद कार्यालय से नाम अनाउंस होता है।
टोकन
के लिए चाय की दुकान पर काउंटर बना दिया गया है। वहां बैठे कार्यकर्ता
प्रत्याशियों की जानकारी लेते हैं। उधर, पार्टी कार्यालय पर रोजाना लगने
वाली भीड़ और ठंड बढ़ने से चाय की दुकान संचालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
पास ही दुकान चलाने वाले गोपाल ने बताया कि मीडिया और लोकसभा के लिए आवेदन
करने वाले लोग दुकान पर आकर चाय पीते हैं। इससे आजकल धंधा ठीक चल रहा है।