राजधानी में रविवार को हल्की बारिश के कारण उमस बढ़ गई। दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 103 रहा, जो मध्यम श्रेणी है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 78 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी है।