फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: दिल्ली में कई जगह सड़कें बारिश के पानी से लबालब, तीन जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट

Fri, 28 Jun 2024 06:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज तड़के दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। एनसीआर में भी तेज हवाओं के बारिश हुई।  शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 
विज्ञापन
बारिश ने मचाई आफत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में सवेरे से हो रही जोरदार बारिश से कई जगह सड़कें पानी से भर गई हैं। सवेरे से ही दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। एनसीआर में भी अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

गुरुवार को लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में सुबह तेज हवाओं के आंधी चली। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। लेकिन, दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। ऐसे में तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई। 

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। उधर, शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 17.6 एमएम, लोधी रोड में 9.6, पीतमपुरा में 9, रिज में 6.2, आया नगर में 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जाफरपुर में 35 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक जाफरपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पीतमपुरा में 35.4, नजफगढ़ में 34.3, आया नगर में 34.9, रिज में 33.7, लोधी रोड में 34 व पालम में 34.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में बारिश होने के बाद आबोहवा संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 99 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में 98, ग्रेटर नोएडा में 88, गाजियाबाद में 66 व नोएडा में 62 एक्यूआई दर्ज किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---35.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28.6 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें