शनिवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 41.4 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी रही।
नरेला में 43 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नजफगढ़ में 43.4, पीतमपुरा व पूसा में 43.1, रिज में 42.2, पालम और लोधी रोड में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
खराब श्रेणी में आबोहवा बरकरार
राजधानी में हवा की गति दिशा बदलने व कम होने से आबोहवा खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 300 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 270, गुरुग्राम में 252, फरीदाबाद में 163 व गाजियाबाद में 192 एक्यूआई दर्ज किया।