राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर जा पहुंचा है। आज शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
विज्ञापन
बता दें कि जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती है तो बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।