फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

Sat, 13 Aug 2022 08:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में शनिवार सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर पहुंच चुका है। आज शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 7 बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.99 मीटर पर जा पहुंचा है। आज शाम 6 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है। 

विज्ञापन


बता दें कि जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती है तो बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती है, और बाढ़ के मैदानों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकाला जाता है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें