फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह प्रकरण : ईडी ने शुरू की आरोपियों की जांच

Thu, 21 Apr 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • प्राधिकरण से मांगा संपत्ति व बैंक खातों का ब्योरा
  • आरोपियों के करीबी भी ईडी की जांच केदायरे में
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने नोएडा प्राधिकरण में घोटाले के आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह के साथ जिन प्राधिकरण कर्मियों को आरोपी बनाया है, उनकी जांच भी अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुरू कर दी है। निदेशालय ने सभी आरोपियों की संपत्ति, बैंक खाते और व्यक्तिगत जानकारी प्राधिकरण से मांगी है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय का पत्र प्राधिकरण को आया है, जिसमें निदेशालय ने एपीई देवीराम आर्य, जेई राजीव कुमार, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह समेत आधा दर्जन प्राधिकरण कर्मियों का ब्योरा देने को कहा है।

उनकी संपत्ति, बैंक, खाते और मोबाइल डिटेल शीघ्र देने को कहा है। निदेशालय ने इनके सगे संबंधियों के नाम दर्ज संपत्ति, बैंक खाते और मोबाइल डिटेल देने को कहा है।
विज्ञापन


जानकारी देने के लिए कोई समय-सीमा तय नहीं की है, लेकिन शीघ्र देने को कहा है। ईडी का पत्र मिलने के बाद प्राधिकरण ने आरोपियों की पूरी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

29 अप्रैल को सीबीआई कोर्ट में है सुनवाई

यादव स‌िंह
बता दें, सीबीआई ने पहली चार्जशीट में यादव सिंह व रामेंद्र सिंह के अलावा यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता, एनकेजी के एमडी प्रदीप गर्ग, जेएसपी कंस्ट्रक्शन के पार्टनर पंकज जैन, तिरुपति कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग पार्टनर वीके गोयल, प्राधिकरण के एपीई देवीराम आर्य, जेई राजीव कुमार, आरडी शर्मा व ओमपाल सिंह को आरोपी बनाया है।

इस मामले में सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में 29 अप्रैल को सुनवाई है। सूत्रों ने सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी जल्द दाखिल होने की संभावना जताई है।

उनका कहना है कि जांच एजेंसी टेंडरों के अलावा किसानों को दिए जाने वाले पांच फीसदी आवासीय भूखंड और फॉर्म हाउस के कथित घोटाले की भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें