यादव सिंह की पहुंच सिर्फ नोएडा तक ही सीमित नहीं थी उनकी काली कमाई को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व कप्तान पर भी आरोप सामने आया है।
आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यादव सिंह का कनेक्शन कहीं न कहीं क्रिकेटरों से भी रहा है। करीब 32 करोड़ रुपये की कंपनी सिर्फ 6 करोड़ रुपये में ही पूर्व क्रिकेट कप्तान को दे दी गई।
सवाल उठता है कि महंगी चीज सस्ते में क्यों ली गई। काली कमाई को सफेद करने के लिए यह रास्ता चुना गया। पूरे प्रकरण में सिर्फ यादव सिंह ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।