चॉकलेट डे पर मंगलवार रात नशीली कोल्ड ड्रिंक और शराब पिलाकर भजन गायिका (26) से गैंगरेप किया गया। गायिका के ब्वायफ्रेंड ने ही दोस्त संग लालकुआं के पास एक मकान में वारदात की।
दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं। गायिका ने बताया कि वह हापुड़ जिले की है। हापुड़ निवासी अरुण चौधरी से उसका छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आठ फरवरी को विजयनगर में आयोजित जागरण में भजन गाने आई थी। इसके बाद आदर्श कालोनी निवासी एक सहेली के घर रुक गई।